RCB की जीत: जश्न में चली गई कई जानें, मृतकों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा

न्यूज डेस्क: भारत से क्रिकेट की शुरुआत भले ही नहीं हुई हो लेकिन भारतीयों के मन में क्रिकेट के प्रति अगाध प्रेम दिखने को मिलता है। वहीं IPL के शुरू होने बाद से हर साल महीने भर सिर्फ इसकी चर्चा होती है। इस साल यानी 2025 में IPl का खिताब RCB ने अपने नाम कर लिया है। आईपीएल के इतिहास में RCB की यह पहली जीत है। इस जीत के बाद RCB के प्रशंसकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जीत का जश्न ऐसा मनाया गया कि जीत की खुशी कब मातम में बदल गई पता ही नहीं चला। चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस विक्ट्री परेड में लोग बेकाबू हो गए और कईयों की जान चली गई।

बीते 3 जून को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2025 का फाइनल मैच खेला गया। पैकिंग्स इलेवन पंजाब और RCB के बीच हुई इस फाइनल मैच में आरसीबी को जीत मिली। इस जीत की खुशी में चिन्ना स्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड के दौरान फैंस जश्न के धुन में बेकाबू हो गए। इसका अंजाम अब कई परिवार अपने बच्चों या घर के सदस्यों को खो कर भुगत रहे हैं।

दरअसल, विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। वहीं 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर घटना स्थल की वायरल हो रही तस्वीरें यह चीख चीख कर बता रही है कि जश्न का यह तरीका बेतुका था। जीत खुशी इतनी नहीं होनी चाहिए थी कि जान से ही हाथ धो बैठे। हालांकि इस घटना पर आरसीबी और सरकार की प्रतिक्रियाएं आ चुकी है। मृतक के परिजनों को 10 – 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। आरसीबी ने इस संबंध ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “बेंगलुरु में कल हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने आरसीबी परिवार को बहुत पीड़ा और दर्द पहुँचाया है। सम्मान और एकजुटता के प्रतीक के रूप में, आरसीबी ने मृतकों के ग्यारह परिवारों में से प्रत्येक को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा, इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए आरसीबी केयर्स नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है। हम जो कुछ भी करते हैं, उसके केंद्र में हमारे प्रशंसक हमेशा रहेंगे। हम दुख में एकजुट हैं।”

इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीएम सिद्धारमैया ने भी दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के प्रति दुख जारी करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं 10 लाख रुपए की घोषणा की गई है। यह सहायता राशि मृतकों के परिजनों को दी जाएगी।

Leave a Comment